ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: युवती की गला दबाकर बेरहमी से हत्या, मर्डर के बाद बदमाशों ने तेजाब से जलाया चेहरा

NALANDA: दिल को दहला देने वाली घटना नालंदा से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। अपराधियों ने पहले तो युवती का उसके दुपट्टे से गला घोंटकर उसे मौत के घा

बिहार: युवती की गला दबाकर बेरहमी से हत्या, मर्डर के बाद बदमाशों ने तेजाब से जलाया चेहरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: दिल को दहला देने वाली घटना नालंदा से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। अपराधियों ने पहले तो युवती का उसके दुपट्टे से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया और बाद में पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को तेजाब से बुरी तरह से जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बेन थाना क्षेत्र की है।


फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि सोमवार को जब ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे तभी उन्होंने अकौना गांव के पंचकुरवा खंधा स्थित पैमार नदी के पास युवती का शव देखा। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


युवती के शव के पास से तेजाब की बोतल बरामद की गई है। संभावना जताई जा रही है कि बदमाशों ने युवती की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टाया इसे ऑनर किलिंग का मामला मान रही है। चेहरा जलने के कारण की फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने जल्द ही युवती की पहचान कर लेने की बात कही है। युवती का शव मिलने के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।