ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: शराबी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा, पहली पत्नी की हत्या का भी है आरोपी

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। कहा जा रहा है कि आरोपी ने अपन

बिहार: शराबी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा, पहली पत्नी की हत्या का भी है आरोपी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। कहा जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पहली पत्नी की भी हत्या कर दी थी। घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के अस्थावां बाजार की है।


मृतका की पहचान अस्थावां बाजार निवासी सुरेश चौधरी की पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। गया जिला के सर्बहदा गांव निवासी बाल गोबिंद चौधरी की बेटी खुश्बू की शादी एक साल पहले ही नालंदा के अस्थावां निवासी साजो चौधरी के बेटे सुरेश चौधरी से हुई थी। सुरेश चौधरी पहले से शादीशुदा था और 3 बच्चे का बाप भी था। पहली पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद खुश्बू से उसकी दूसरी शादी हुई थी।


मृतका के परिजनों का आरोप है कि सुरेश चौधरी ने अपनी पहली पत्नी को जहर देकर मार डाला था। इस बात की जानकारी खुश्बू अपने परिजनों को फोन पर देती थी। इसी बात से नाराज पति ने शराब के नशे में अपनी दूसरी पत्नी को भी मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता