ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार : स्कूल में लड़कियों के साथ छेड़खानी करते थे बदमाश, रसोइया ने विरोध किया तो स्कूल में घुसकर मार दी गोली

NALANDA : बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ बदमाशों के लिए किसी की भी हत्या कर देना मामूली बात हो गई है। जहानाबाद में होटल कारोबारी और पटना में

बिहार :  स्कूल में लड़कियों के साथ छेड़खानी करते थे बदमाश, रसोइया ने विरोध किया तो स्कूल में घुसकर मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ बदमाशों के लिए किसी की भी हत्या कर देना मामूली बात हो गई है। जहानाबाद में होटल कारोबारी और पटना में उसके चचेरे भाई की हत्या का मामला अभी शांत भी नही हुआ था कि अपराधियों ने एक रसोइया की हत्या कर सनसनी फैला दी। घटना हिलसाथाना क्षेत्र के मई गांव की है।


हिलसाथाना क्षेत्र के मई गांव में मंगलवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने स्कूल में घुसकर एक रसोइया की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रसोइया घटना के वक्त स्कूल में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बना रही थी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने एकंगरसराय-हिलसा रोड को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


मृतका की पहचान धर्मदेवदेव प्रसाद की 65 वर्षीय पत्नी सुलोचना देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मई गांव स्थित स्कूल के कैंपस में बदमाशों का जमावड़ा लगा रहता था। बदमाश स्कूल की बच्चियों के साथ छेड़खानी भी किया करते थे, जिसका सुलोचना देवी विरोध किया करती थी। तीन दिन पहले बदमाशों ने सुलोचना देवी के मोबाइल पर हत्या करने की धमकी भी दी थी।


इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। डीएसपी कृष्ण मुरारी भी मौके पर पहुंचे और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि इस इलाके में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। बेखौफ अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं बावजूद इसके पुलिस बदमाशों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है।