ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार : स्कूल जाने के दौरान परेशान करते थे मनचले, छेड़खानी से आहत छात्रा ने की खुदकुशी

NALANDA : खबर नालंदा से है, जहां छेड़खानी से परेशान एक छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद मृतक लड़की के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर

बिहार : स्कूल जाने के दौरान परेशान करते थे मनचले, छेड़खानी से आहत छात्रा ने की खुदकुशी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : खबर नालंदा से है, जहां छेड़खानी से परेशान एक छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद मृतक लड़की के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक नाबालिग लड़की के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट को भी बरामद किया है। जिसमें लड़की ने छेड़खानी की घटना का जिक्र किया है। घटना बिहारशरीफ स्थित बिहार थाना क्षेत्र के खंदक पर डॉक्टर्स कॉलोनी की है।


बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा जब भी पढ़ाई करने के लिए स्कूल जाती थी तो रास्ते में दो मनचले उसे अक्सर परेशान किया करते थे। दोनों लड़के उसके साथ आए दिन छेड़खानी की घटना को अंजाम देते थे। मनचलों से परेशान लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जब परिजन आरोपियों के घर पूछताछ करने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से आहत नाबालिग ने जहरीली पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक लड़की के पास से एस सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें लड़की ने छेड़खानी की वारदात का जिक्र किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी मनचले को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों मनचले भी नाबालिग हैं और बिहारशरीफ में रहकर पढ़ाई करते हैं। फिलहाल पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ में जुट गई है।