ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहारशरीफ मंडल कारा में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, दो दिन पहले 2 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया था धर्मेंद्र पासवान

NALANDA: दो दिन पहले दो लीटर शराब के साथ जिसे पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा था उसकी आज मौत हो गयी है। बिहारशरीफ मंडल कारा में बंद कैदी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है। जेल क

बिहारशरीफ मंडल कारा में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, दो दिन पहले 2 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया था धर्मेंद्र पासवान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: दो दिन पहले दो लीटर शराब के साथ जिसे पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा था उसकी आज मौत हो गयी है। बिहारशरीफ मंडल कारा में बंद कैदी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है। जेल के सुरक्षाकर्मी ने बताया कि कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे एम्बुलेंस के जरिये सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।


 मृतक सोहसराय थाना क्षेत्र के सहोखर मोहल्ला निवासी वासो पासवान का पुत्र धर्मेंद्र पासवान है। जिसे दो दिन पहले ही उत्पाद विभाग की टीम ने दो लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया था और फिर उसे जेल भेजा था। जेल आए दो दिन ही हुए थे कि आज उसकी मौत की खबर आ गयी। कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। 


जिसके बाद मृतक का बेटा भी अस्पताल पहुंचा और पिता की लाश को देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ा। धर्मेंद्र पासवान की मौत कैसे हुई यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

टैग्स