ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : पूर्व मुखिया पति को बदमाशों ने मारी गोली, जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग

NALANDA : नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र से एक घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व मुखिया के पति को गोली मार दी है. घटना के पीड़ित को अनुमंडलीय अस्पताल में भ

बिहार : पूर्व मुखिया पति को बदमाशों ने मारी गोली, जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र से एक घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व मुखिया के पति को गोली मार दी है. घटना के पीड़ित को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि प्रारंभिक इलाज के बाद मरीज की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


जानकारी के मुताबिक, जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इस बाबत कई बार हवाई फायरिंग हुई है. अपराधियों ने पहले भी अजीत सिंह की हत्या करने का प्रयास किया था. इसको लेकर थाने में मुकदमे भी दर्ज है. सोमवार को सुबह अजीत सिंह अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश उनके पास आए. 


बताया जा रहा है कि पीड़ित अजीत सिंह और अपराधियों के बीच कुछ बातचीत हुई. इसके बाद बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी. जिसमें उन्‍हें तीन गोलियां लगीं. गोली लगते ही वे नीचे गिर गए. आसपास के लोग दौड़े तब तक बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गए. इसके बाद उन्‍हें स्‍थानीय लोगों के सहयोग से अस्‍पताल पहुंचाया गया.


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. हालांकि एक तरफ पुलिस अपराधियों को खोजने लगी है. वहीं, दूसरी ओर घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

टैग्स