ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़े 8 साइबर ठग, पैसे तीन गुना करने का झांसा देकर लोगों को लगाते थे चूना

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लोगों को लाखों रुपए का चूना लगाने वाले साइबर ठगों के गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठग लोगों

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़े 8 साइबर ठग, पैसे तीन गुना करने का झांसा देकर लोगों को लगाते थे चूना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लोगों को लाखों रुपए का चूना लगाने वाले साइबर ठगों के गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठग लोगों को पैसा तीन गुना करने कां झांसा देकर उनको लाखों का चूना लगाते थे। नूरसराय थाना क्षेत्र से पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, झारखंड के जामताड़ा के बाद बिहार के अलग अलग जिलों में साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। खासकर नवादा और नालंदा साइबर ठगों का सेफ जोन बन गया है। नालंदा की नूरसराय थाने की पुलिस को लगातार ठगी की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रेलवे क्रॉसिंग के पास से 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। 


गिरफ्तार ठग लोगों को झांसा देते थे कि वे एक हजार रुपए के बदले उसका तीन गुना यानी तीन हजार रुपए देंगे। लोगों को झांसा दिया जाता था कि वे जितने पैसे लगाएंगे उससे तीन गुना पैसा उन्हें वापस मिलेगा। गिरोह के सदस्य अबतक कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से 10 मोबाइल के साथ 98 हजार रुपया कैश भी बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता