ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: पेट्रोल पंप पर तैनात गार्ड की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक पेट्रोल पंप के सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों

बिहार: पेट्रोल पंप पर तैनात गार्ड की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक पेट्रोल पंप के सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना छबिलपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर पेट्रोल पंप के पास की है।


मृतक की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के बेलदार बिगहा गांव निवासी राम प्रसाद के 55 वर्षीय बेटे धीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धरेंद्र लोदीपुर पेट्रोल पंप पर गार्ड का काम करता था। हर दिन की तरह शनिवार को भी वह पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करने गया था। इसी दौरान परिजनों को किसी ने फोन किया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है।


आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे तो धीरेंद्र का शव झाड़ी से बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने पीट-पीटकर धीरेंद्र की हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही छबिलपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता