ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार: पंचायत में फैसला पक्ष में नहीं आया तो दबंगों ने बोल दिया हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां पंचायती के बाद बाद फैसला पक्ष में नहीं आने पर दबंगों ने पंच के पति और देवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई।

बिहार: पंचायत में फैसला पक्ष में नहीं आया तो दबंगों ने बोल दिया हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां पंचायती के बाद बाद फैसला पक्ष में नहीं आने पर दबंगों ने पंच के पति और देवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। घटना चंडी थाना क्षेत्र के रुखाई पंचायत स्थित अबजल बिगहा गांव की है।


बताया जा रहा है कि अबजल बिगहा गांव निवासी रुखाई पंचायत की पंच रूबी देवी के पति जयराम चौहान और देवर बलराम चैहान की दबंगों ने बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी जयराम चौहान ने बताया की उसने अंडा और चाउमीन की दुकान खोल रखा है। वह अपनी दुकान पर था तभी गांव के ही आधा दर्जन लोग वहां पहुंचे और यह कहकर मारपीट करने लगे कि बहुत बड़ा पंच बनते हो अपनी जाति के लोगों के हक में फैसला देते हो।


इस दौरान आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ जमकर मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता