ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : नालंदा जहरीली शराब कांड के बाद 62 घरों के बाहर नोटिस चस्पा, जांच करने पहुंचे मद्य निषेध विभाग के आधिकारी

NALANDA : नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी में कथित रूप से जहरीली शराब से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसके बाद से जिला लगातार कार्रवाई करने में जुटा है

बिहार : नालंदा जहरीली शराब कांड के बाद 62 घरों के बाहर नोटिस चस्पा, जांच करने पहुंचे मद्य निषेध विभाग के आधिकारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी में कथित रूप से जहरीली शराब से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसके बाद से जिला लगातार कार्रवाई करने में जुटा है. बता दे इसी क्रम में सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी पर बने 62 घरों को चिन्हित किया गया है. मिली जानकरी के अनुसार भूमि सुधार वभाग द्वारा अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों को चिन्हित कर उसे खाली करने का पर्चा घरों पर चस्पा किया गया है. 


इसी घटना को लेकर आज बिहार शरीफ, छोटी पहाड़ी के पहाड़ टल्ली घटनास्थल का मध निषेध विभाग के IG, मध निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग के सचिव, ADG लॉ ऑर्डर, पटना प्रक्षेत्र के आईजी पहुंच कर मुआयना किया. जहां आला अधिकारीयों ने पत्रकारों के सवाल पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए. 


आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में शनिवार से अबतक 13 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो चुकी है. अभी मौतों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना बताई जा रही है. वही कईयों का इलाज प्रशासन से चोरी छिपे कराया जा रहा है.  सूत्र के अनुसार मानें तो, जहरीली शराब से और ज्यादा मौतें हुईं हैं. दूसरे जगह प्रशासन को सूचना दिए बगैर ही उनका दाह संस्कार कर दिया है.


नालंदा जहरीली शराब कांड जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। मद्य निषेध विभाग के IG, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग के सचिव, ADG लॉ ऑर्डर, पटना प्रक्षेत्र के आईजी आज बिहार शरीफ पहुंचे हैं। हरदेव भवन में बैठक कर रहे हैं। 


इस घटना के बाद से राजनीति भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिले में शराब से जुड़े इतने बड़े कांड पर वह घिरते जा रहे हैं। विपक्ष तो हमलावर है ही, सत्ता पक्ष के बीजेपी और हम भी निशाना साध रहे हैं। इधर, जमुई सांसद चिराग पासवान भी नालंदा पहुंचे हैं। मृतक के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं। चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। रविवार को जाम सुप्रीमो पप्पू यादव भी पहुंचे थे। उन्होंने मृतक के परिजनों की आर्थिक सहायता भी की थी।

टैग्स