ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: नदी में लड़की का शव मिलने से सनसनी, ग्रामीणों ने हत्या की जताई आशंका

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां सुबह सवेरे नदी से लड़की का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। शव मिलने की बात जंगल में लगी आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और लोग

बिहार: नदी में लड़की का शव मिलने से सनसनी, ग्रामीणों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां सुबह सवेरे नदी से लड़की का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। शव मिलने की बात जंगल में लगी आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने आशंका हत्या के बाद शव को नदी में फेंकने की आशंका जताई है। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के समसेरा गांव की है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह गांव के लोग नदी के किनारे गए थे, इसी दौरान उनकी नजर नदी में तैर रहे लड़की के शव पर पड़ी। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के गांव में लोगों से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने युवती की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया है और मौके से फरार हो गए हैं। शव मिलने के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता