ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: सुनसान जगह पर युवती का शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

NALANDA: बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहा

बिहार: सुनसान जगह पर युवती का शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक 20 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। शादीशुदा युवती का शव देखने से ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले उसके साथ रेप किया और बाद में मौत के घाट उतार दिया।


दरअसल, नालंदा में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भगनबिगहा ओपी क्षेत्र के मोरा तालाब में  हुई होटल संचालक की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि बदमाशों ने एक और हत्या कर पुलिस को चुनौती दे दी। घटना सारे थाना क्षेत्र के गिलानी गांव की है, जहां पावार ग्रिड स्थित तालाब के पास से एक 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने युवती का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया था।


शव मिलने की बात इलाके में आग की तरह फैल गई और सैकड़ों लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शादीशुदा युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता