ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में एक और परीक्षा में धांधली : एक मुन्ना भाई और 15 नकलची गिरफ्तार

NALANDA : नीट परीक्षा को लेकर नालंदा जिला इन दिनों सुर्खिया में बना हुआ है। नीट पेपर लीक मामले में नालंदा के 6 लोगों को देवघर से गिरफ्तार किया गया है, वही मास्टर माइंड की तलाश

बिहार में एक और परीक्षा में धांधली : एक मुन्ना भाई और 15 नकलची गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA : नीट परीक्षा को लेकर नालंदा जिला इन दिनों सुर्खिया में बना हुआ है। नीट पेपर लीक मामले में नालंदा के 6 लोगों को देवघर से गिरफ्तार किया गया है, वही मास्टर माइंड की तलाश जारी है। नीट पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने नालंदा के नगरनौसा में छापेमारी की थी। नगरनौसा में  पेपर लीक मामले के आरोपी संजीव मुखिया के घर पर छापेमारी की गयी थी। लेकिन संजीव मुखिया हाथ नहीं आया और वह फरार चल रहा है। 


उसकी गिरफ्तारी के लिए अभी छापेमारी चल ही रही थी कि नालंदा में एक और परीक्षा में धांधली हो गयी। नालंदा के बिहारशरीफ में बनाए गये 14 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता पर्षद द्वारा आयोजित डिप्लोमा-सह-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गयी थी। दो परीक्षा केंद्रों से एक मुन्ना भाई और कुल 15 नकलचियों को पकड़ा गया है। 


सदर डीएसपी नूरूल हक ने बताया कि कागजी मोहल्ला स्थित सदर आलम मेमोरियल स्कूल के परीक्षा केन्द्र से राहुल कुमार के बदले इस्लामपुर के सुभाष कुमार को परीक्षा देते पकड़ा गया है। जबकि कचहरी रोड स्थित आरपीएस स्कूल से एक दूसरे परीक्षार्थी को चिट-पूर्जा देने के आरोप में कुल 15 नकलचियों के साथ पकड़ा गया है। 


पकड़े गए नकलची  में अखिलेश प्रसाद, नीतीश कुमार, मुन्ना कुमार, रंजीत कुमार, उपेन्द्र कुमार, सौरव, सोनू, चंदन,रिशु राज, आदित्य कुमार, शिवशंकर प्रसाद, पप्पु कुमार, शृष्टि कुमारी, आरती रानी, शंकर कुमार शामिल है। फिलहाल गिरफ्तार सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट..बिहार में एक और परीक्षा में धांधली : एक मुन्ना भाई और 15 नकलची गिरफ्तारबिहार में एक और परीक्षा में धांधली : एक मुन्ना भाई और 15 नकलची गिरफ्तारबिहार में एक और परीक्षा में धांधली : एक मुन्ना भाई और 15 नकलची गिरफ्तार

बिहार में एक और परीक्षा में धांधली : एक मुन्ना भाई और 15 नकलची गिरफ्तार