ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में बड़ी लूट से हड़कंप: बैंक में घुसकर दिनदहाड़े 11 लाख ले भागे बदमाश, फायरिंग से सनसनी

NALANDA: खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाश ग्राहक बनकर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैं

बिहार में बड़ी लूट से हड़कंप: बैंक में घुसकर दिनदहाड़े 11 लाख ले भागे बदमाश, फायरिंग से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाश ग्राहक बनकर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में घुसे और गन प्वाइंट पर 11 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।


बताया जा रहा है कि चंडी के महमदपुर रामघाट स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में हर दिन की तरह सोमवार को भी लेन-देन का काम चल रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे 6 बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में घुस गए और बैंककर्मियों को गन प्वाइंट पर ले लिया।


इस दौरान बदमाशों ने बैंक में रखे 11 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। भागते समय अपराधियों ने की हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।