ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में अपनी नर्स के चक्कर में पड़े डॉक्टर को गंवानी पड़ी जान: गर्लफ्रेंड के परिजनों ने गोलियों से भून डाला

NALANDA: बिहार में एक डॉक्टर को अपनी नर्स से चक्कर चलाने की सजा जान देकर चुकानी पड़ी. डॉक्टर को गोलियों से भून डाला गया. मारे गये डॉक्टर के परिवार के लोग कह रहे हैं कि नर्स ने

बिहार में अपनी नर्स के चक्कर में पड़े डॉक्टर को गंवानी पड़ी जान: गर्लफ्रेंड के परिजनों ने गोलियों से भून डाला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: बिहार में एक डॉक्टर को अपनी नर्स से चक्कर चलाने की सजा जान देकर चुकानी पड़ी. डॉक्टर को गोलियों से भून डाला गया. मारे गये डॉक्टर के परिवार के लोग कह रहे हैं कि नर्स ने उसे बुलाकर अपने परिजनों के हाथों मरवा दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


ये वाकया नालंदा में हुआ है. नालंदा के हिलसा में एक आरएमपी डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि डॉक्टर का अपने ही नर्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. डॉक्टर की मां के बयान पर नर्स और उसके पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. 


मारा गया डॉक्टर नवादा के कौआकोल गांव का रहने वाला निरंजन पाल था. वह नालंदा के बेन में अपना एक प्राइवेट क्लीनिक चलाता था. उसी क्लीनिक में उसने  हिलसा की एक महिला को नर्स के रूप में काम पर रखा हुआ था. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि डॉक्टर और क्लीनिक के नर्स के बीच कई महीनों से चक्कर चल रहा था. इसी मामले में उसकी हत्या हुई है.


मारे गये डॉक्टर की मां माया देवी ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा एक आरएमपी डॉक्टर था. उसके साथ एक नर्स काम करती थी. सोमवार की शाम निरंजन के मोबाइल पर नर्स का कॉल आया था. इसके बाद निरंजन ने कहा कि वह हिलसा जा रहा है. सोमवार की शाम घर से निकला निरंजन वापस लौट कर नहीं आया. निरंजन की मां कह रही है कि नर्स ने उसे बुलाकर अपने पिता के हाथों हत्या करवा दिया है. 


उधर पुलिस ने निरंजन का शव बरामद कर लिया है. उसके सिर में एक और सीने में तीन गोलियां मारी गई थीं. हत्यारों ने शरीर के वैसे जगहों पर गोली मारी जिससे उसकी मौत तय हो जाये. निरंजन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने घटनास्थल से सैंपल कलेक्शन किया है ताकि आगे की जांच में सुविधा हो. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया है. नालंदा पुलिस कह रही है कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही दोषी पकड़े जायेंगे.