ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : मां की डांट से आहत होकर घर से निकला था युवक, फिरौती नहीं देने पर बदमाशों ने कर दी हत्या

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां हिलसा थाना इलाके से पिछले चार दिनों से लापता युवक का शव शनिवार को जमुई जिला के झाझा-सोनो के बीच आहर स्थित पुलिया के पास से बरामद होने से

बिहार : मां की डांट से आहत होकर घर से निकला था युवक, फिरौती नहीं देने पर बदमाशों ने कर दी हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA:  खबर नालंदा से आ रही है, जहां हिलसा थाना इलाके से पिछले चार दिनों से लापता युवक का शव शनिवार को जमुई जिला के झाझा-सोनो के बीच आहर स्थित पुलिया के पास से बरामद होने से परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक की पहचान हिलसा शहर के दीपनगर मोहल्ला निवासी अजय कुमार के 14 वर्षीय बेटे आयुष कुमार उर्फ रिशु कुमार के रूप में की गई है। बीते 19 अप्रैल को वह अपनी मां की डांट से आहत होकर घर से बहार चला गया था। देर शाम तक घर नही लौटने पर परिजनों ने खोजबीन करनी शुरू कर दी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। 


20 अप्रैल को आयुष ने करीब छह बजे अपनी मां राखी देवी को फोन किया और बताया कि जसीडीह के एक स्टेशन आगे है। उसने अपनी मां को ट्रेन में किसी व्यक्ति को खाना खिलाने की बात कही थी। उसने मां को कहा कि वे इस नम्बर पर फोन नहीं करे, जरुरत हुई तो वह खुद फोन करेगा। ठीक दो घंटे बाद एक दूसरे नम्बर से कॉल आया। पहले तो बेटे आयुष से बात हुई कि वह झाझा में है लेकिन इसी बीच दूसरे शख्स ने पांच लाख फिरौती की मांग कर दी। इस घटना के बाद परिजन काफी घबरा गए।


घटना की सूचना परिजनों ने हिलसा थाना को दे दी। पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुए लापता आयुष की तलाश में जुट गई। आयुष और उसकी मां की मोबाइल पर हुई बात का मोबाइल के जरिए लोकेशन निकाला गया। जिसके आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि फिरौती नहीं देने पर बदमाशों ने आयुष की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।