ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

बिहार: कुएं से संदिग्ध हालत में मिला लड़की का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को गांव के कुएं में फेंक कर फरार हो गए। आशंका यह भी जताई जा रही है कि बदमाशों ने लड़की क

बिहार: कुएं से संदिग्ध हालत में मिला लड़की का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को गांव के कुएं में फेंक कर फरार हो गए। आशंका यह भी जताई जा रही है कि बदमाशों ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की बाद उसकी हत्या की है हालांकि पुलिस इसे हादसा बता रही है। कुएं से लड़की का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि जिस जगह से लड़की का शव बरामद किया गया है वह जंगल का इलाका है और वहां कोई आता-जाता नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पहले लड़की को जबरन उठाकर जंगल में ले गए होंगे और रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद भेद खुलने के डर से उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया होगा। नाबालिग लड़की का शव मिलने के बाद तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


उधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद मृतक नाबालिग के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इसे हादसा बताकर मामले को रफादफा करने की कोशिश कर रही है।