ब्रेकिंग
बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलबिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायल

बिहार : साली के साथ था पति का अफेयर, पत्नी ने विरोध किया तो मार डाला, लाश को लगाया ठिकाने

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले में महिला की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला सामने है. बताया जा रहा है कि मृतका के पति का भाई की साली से अवैध संबंध था जिसका विरोध करने पर पहले

बिहार : साली के साथ था पति का अफेयर, पत्नी ने विरोध किया तो मार डाला, लाश को लगाया ठिकाने
First Bihar
3 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले में महिला की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला सामने है. बताया जा रहा है कि मृतका के पति का भाई की साली से अवैध संबंध था जिसका विरोध करने पर पहले उसके पति ने उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया और जब इतना से भी उसका मन नहीं भरा तो उसकी हत्या कर दी. आरोपी पति ने हत्या करने के बाद मृतका की लाश को भी गायब कर दिया. 


मामला गोखुलपुर ओपी क्षेत्र के शक्तिस्थान गांव की है. मृतका नीतीश कुमार की पत्नी गुड़िया कुमारी बताई जा रही है. खुदागंज थाना क्षेत्र के अकुरीपर निवासी पिता नवल यादव ने पति समेत अन्य ससुराल वालों को आरोपित बताकर केस दर्ज कराया है. 


घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पिता ने बताया कि 2016 में उन्होंने बड़े ही धूमधाम से अपनी बेटी गुड़िया की शादी की थी. कुछ साल उसकी गृहस्थी ठीक चली. उसे दो बच्चे हैं. मृतका को तीन साल का पुत्र गोलू और 9 माह की एक बच्ची है. कुछ समय बाद उसे पति का भाई की साली से नाजायज संबंध के बारे में पता चला. पिता ने बताया कि एक दिन उनकी बेटी ने पति के मोबाइल पर आए कॉल को रिसीव कर लिया था जिससे इसका खुलासा हुआ. 


अवैध संबंध का पता लगते ही जब गुड़िया ने विरोध करना शुरु किया तो उसके पति ने पहले तो उसे गर्म सलाखों से दागकर प्रताड़ित किया. 4 जुलाई को गुड़िया ने फोन कर बताया कि खांसने पर मुंह से खून आता है. उसका इलाज करा दें. इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. मायके वाले जब बेटी के घर पहुंचे तो गुड़िया लापता थी.


पिता ने आरोप लगाया कि अवैध संबंध का विरोध करने पर बेटी की हत्या कर बदमाशों ने लाश गायब कर दी है.  गोखुलपुर ओपी प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि पिता ने हत्या कर शव गायब करने का केस दर्ज कराया है. पुलिस के वरीय पदाधिकारी के हस्तक्षेप से बच्चों को नाना-नानी के सुपुर्द किया गया है. इधर ससुर लूटन यादव को गिरफ्तार कर घटना की जांच की जा रही है. 

टैग्स