ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कथित JDU नेता का अश्लील वीडियो आया सामने, वर्चुअल सेक्स की क्लिप वायरल, कहा- लड़की पैसा मांग रही

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल कथित जेडीयू नेता का अश्लील वीडियो सामने आया है. यह वीडियो वर्चुअल सेक्स का है, जो सोश

कथित JDU नेता का अश्लील वीडियो आया सामने, वर्चुअल सेक्स की क्लिप वायरल, कहा- लड़की पैसा मांग रही
First Bihar
3 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल कथित जेडीयू नेता का अश्लील वीडियो सामने आया है. यह वीडियो वर्चुअल सेक्स का है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कथित जेडीयू नेता हाथों में नोटों की गड्डी लिए निर्वस्त्र होकर एक महिला से बात करता दिख रहा है. महिला भी आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है.


घटना नालंदा जिले के राजगीर की बताई जा रही है. कथित जेडीयू नेता बादल कुमार के कई अलग-अलग वीडियो सामने आये हैं, जिसमें उसकी अश्लील हरकत देखी जा रही है. नेता को ऑनलाइन अश्लील वीडियो चैट करते देखा जा रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि नेता बादल कुमार अपने हाथों में 500 और 200 रुपये के नोटों की गड्डी लेकर लड़की को दिखा रहा है.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि आरोपी बादल कुमार JDU के महादलित प्रकोष्ठ का लीडर है. बताया जा रहा है कि बादल राजगीर अनुमंडल अनुश्रवण समिति का सदस्य भी है. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी बादल का कहना है कि वह हनी ट्रैप का शिकार हुआ है. उसने कहा कि उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है. पैसे ऐंठने के लिए ऐसा किया जा रहा है.


कथित JDU नेता का अश्लील वीडियो आया सामने, वर्चुअल सेक्स की क्लिप वायरल, कहा- लड़की पैसा मांग रही


बादल कुमार ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव है और घर में ही आईसोलेट हैं. उसी दौरान रात में किसी ने वीडियो कॉल किया और उसमें लड़की अश्लील हरकत करने लगी. बाद में उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर एक व्यक्ति ने 21 हजार रुपये की मांग की. लड़की द्वारा भी मांग पूरी नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है. और जब मैंने रुपए नहीं दिए तो उसने मेरे वीडियो को एडिट कर वायरल कर दिया. इस संदर्भ में साइबर सेल में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है. इससे संबंधित व्हाट्सएप चैट भी वायरल हुआ है. जिसमें जेडीयू नेता अपनी पहुंच की धमकी दे रहा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता