ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नालंदा में दिनदहाड़े मर्डर, पुलिस पर भी जबरदस्त फायरिंग, मरते-मरते बचे थानेदार

NALANDA : बिहार में कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी बड़ी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा से सामने आ रही है, यहां अपराधियों ने दिनद

नालंदा में दिनदहाड़े मर्डर, पुलिस पर भी जबरदस्त फायरिंग, मरते-मरते बचे थानेदार
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार में कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी बड़ी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा से सामने आ रही है, यहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि पुलिस पर भी फायरिंग की गई है. 


घटना सीएम नीतीश के गृह प्रखंड हरनौत का है, जहां बड़की मुढारी गांव में बच्चों के मामूली विवाद में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पर भी हमला और गोलीबारी करने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस के ऊपर फायरिंग की गई और थानेदार की जान बाल-बाल बची. 


मौका ए वारदात से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद किया है. दरअसल यह विवाद बच्चों के मछली मारने को लेकर हुआ था और इसी विवाद के कारण दो गुट के लोग आपस में भिड़ गए. उसी दौरान मवेशी चराकर लौट रहे हीरा पासवान ने बच्चों को छुड़ाने की कोशिश की. जिसके दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने हीरा को गोली मार दी. 


सूचना मिलते ही हरनौत थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस के ऊपर रोड़ेबाजी और फायरिंग कर दी. स्थिति देखते हुए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. इससे पहले भी इसी गांव में मामूली विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी थी. फिलहाल इस घटना को लेकर पूरे गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता