ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नालंदा में बड़ी वारदात, DM के ऑडरली के भतीजे को मारी गोली, इलाके में सनसनी

NALANDA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. मधेपुरा में हुई बड़ी वारदात के बाद इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधि

नालंदा में बड़ी वारदात, DM के ऑडरली के भतीजे को मारी गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
3 मिनट

NALANDA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. मधेपुरा में हुई बड़ी वारदात के बाद इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने नालंदा डीएम के आदेशवाहक के भतीजे को गोली  मार दी है. दिनदहाड़े हुई इस बड़ी घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात नालंदा जिले के बिहार थाना इलाके की है, जहां बदमाशों ने टिकुलीपर मोहल्ले में एक युवक को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि मामूली से विवाद को लेकर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. गोली युवक के सीने में लगी है. गंभीर हालत में से इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने फौरन उसे पटना रेफर कर दिया. 


जिस शख्स को अपराधियों ने अपनी गोली का निशाना बनाया है, वह नालंदा जिलाधिकारी के आदेशवाहक का भतीजा राकेश कुमार बताया जा रहा है. डीएम के ऑडरली के भतीजे को गोली मारने की घटना ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है. नालंदा पुलिस इस वारदात की तफ्तीश में जुट गई है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है. दारोगा श्रीमंत सुमन ने बताया कि परिजन से पूछताछ के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि अवधेश और विपिन के साथ राकेश का 3 दिन पहले विवाद हुआ हुआ था और दोनों पक्षों का घर पास ही है. 


उधर दूसरी ओर मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना इलाके में भी एक बड़ी घटना हुई है. सरौनी गांव के पास अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि लूटपाट की घटना के दौरान इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधी तीन की संख्या में थे, जिन्होंने अपने चेहरे को ढक कर रखा था. हथियार लेकर वे आये और एक युवक से बाइक छीनने लगे. जब युवक ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से भाग निकले. 


गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, उसे इलाक़ के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जख्मी युवक की पहचान अखिलेश मंडल के रूप में की गई है. मधेपुरा पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

टैग्स