ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भगतपुर, दो गुटों के बीच जमकर चले लाठी डंडे

NALANDA: हिलसा थाना इलाके के भगतपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच लाठी डंडे से मारपीट फिर जमकर गोलीबारी हुई. मारपीट में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है. गो

बिहार : गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भगतपुर, दो गुटों के बीच जमकर चले लाठी डंडे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA: हिलसा थाना इलाके के भगतपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच लाठी डंडे से मारपीट फिर जमकर गोलीबारी हुई. मारपीट में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है. गोलियों की बौछार से पूरा इलाका थर्रा उठा. घटना के बाद इस लाइव फायरिंग का वीडियो वायरल कर दिया गया.   


बताया जा रहा है कि अजय प्रसाद और मुसाफिर प्रसाद के बीच पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को भिड़ंत हो गया जहां दोनो तरफ से पहले लाठी डंडा बरसा फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका सहम गया. मारपीट में अबधेश प्रसाद गम्भीर रूप से जख्मी हो गए जिनका इलाज हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।घायल अबधेश प्रसाद ने बताया कि घर का निर्माण कर रहे थे तभी गांव के मुसाफिर प्रसाद अपने समर्थकों के साथ लाठी डंडे व हरवे हथियार से लैश होकर आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से करीब दस राउंड फायरिंग किया गया.


बदमाशो के द्वारा पिस्तौल से किये जा रहे फायरिंग करते वारदात को मोवाइल में कैद कर लिया है फिर उसे सोसल मीडिया पर वायरल किया गया है. वायरल वीडियो में दो युवक पिस्तौल से फायरिंग करते तो तीन लोग लाठी भांजते नजर आ रहे हैं. प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल चन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के सम्बंध में अभी किसी पक्ष के द्वारा आवेदन नही मिला है आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है.

टैग्स