ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार: शौच के लिए घर से निकली थी दिव्यांग लड़की, सुनसान जगह पर बदमाशों ने किया गंदा काम

NALANDA: नालंदा में दुष्कर्म की सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शौच के लिए घर से निकली दिव्यांग लड़की के साथ बगल गांव के एक बदमाश ने जबरन रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आर

बिहार: शौच के लिए घर से निकली थी दिव्यांग लड़की, सुनसान जगह पर बदमाशों ने किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में दुष्कर्म की सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शौच के लिए घर से निकली दिव्यांग लड़की के साथ बगल गांव के एक बदमाश ने जबरन रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन जब अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाए इसे महिला थाने का मामला कहते हुए पल्ला झाड़ लिया। अब महिला थाने की पुलिस भी केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। घटना गिरियक थाना क्षेत्र के एक गांव का है।


दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता के मुताबिक मंगलवार की देर शाम वह शौच के लिए अपने घर से निकली थी। वह खेतों की तरफ जा ही रही थी कि बगल के गांव के रहने वाले बदमाश ने उसे दबोच लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी अस्मत लूट ली। पीड़ित लड़की ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के वक्त नशे की हालत में था।


पीड़ित दिव्यांग लड़की किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन लड़की को लेकर गिरियक थाना पहुंचे, जहां पुलिसकर्मियों ने महिला थाने का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद पीड़िता महिला थाना पहुंचे, लेकिन यहां भी पीड़िता की फरियाद नहीं सुनी गई। महिला थानाध्यक्ष ने बताया है कि पीड़िता को आवेदन देने के लिए कहा गया है।