ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार: घर से बुलाकर युवक की हत्या, गांव के ही शख्स ने सीने में उतार दी गोली

NALANDA: खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां दिवाली की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है।

बिहार: घर से बुलाकर युवक की हत्या, गांव के ही शख्स ने सीने में उतार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां दिवाली की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के अबजल विगहा गांव की है।


मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है जो ट्रक पर खलासी का काम करता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर चंदन का विवाद गांव के ही राकेश विंद से हुआ था। कहा जा रहा है कि उसी उसी विवाद के कारण राकेश ने दीपावली की रात चंदन को बुलाया और उसके सोने में गोली मार दिया।


गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों को लगा कि पटाखा छूटा है और बाद में जाकर देखा तो चंदन को गोली लगी थी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां से पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता