ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त पर ही मर्डर करने का आरोप

NALANDA: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने घर से बुलाकर एक युवक की ग

बिहार: घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त पर ही मर्डर करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने घर से बुलाकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बिन्सा सलेमपुर गांव की है।


मृतक की पहचान करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बिन्सा सलेमपुर गांव निवासी बासु पासवान के 26 वर्षीय बेटे चांद पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात करीब 9 बजे एक युवक चांद पासवान को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया और उसकी कनपटी पर गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिलहाल हत्या के कारणों को पता नहीं चल सका है।


घटना की जानकारी मिलते ही करायपरसुराय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्ज़े में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। करायपरसुराय के प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है, जिसकी धर पकड़ के लिए छापेमारी चल रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता