ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: एक ही परिवार के तीन लोगों को उम्रकैद की सजा, इस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां प्रेम प्रसंग के बाद हुई हत्या के मामले में नालंदा की कोर्ट ने एक ही परिवार के तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उम्रकैद की सजा पाने वाले ल

बिहार: एक ही परिवार के तीन लोगों को उम्रकैद की सजा, इस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां प्रेम प्रसंग के बाद हुई हत्या के मामले में नालंदा की कोर्ट ने एक ही परिवार के तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उम्रकैद की सजा पाने वाले लोगों में मां-पिता और बेटा शामिल हैं। कोर्ट ने तीनों के ऊपर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जर्माना की राशि नहीं जमा करने पर तीनों को 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।


दरअसल, बिहारशरीफ निवासी नंदलाल सिंह का बेटा संजीव कुमार 6 दिसंबर 2020 को घर से निकला था और वापस घर नहीं लौटा था। संजीव के अचानक लापता होने के बाद परिजन उसे तलाश कर रहे थे। इसी बीच घटना के तीसरे दिन गांव के ही खंधा में कुएं से संजीव का शव बरामद किया गया था। इसके बाद नंदलाल ने थाने में सभी आरोपितों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपित दो नाबालिग को किशोर न्याय परिषद ने भी दोषी करार दिया था।


मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ था। सारे थाना क्षेत्र निवासी पंकज कुमार की बेटी ने कोर्ट में बयान दिया था कि उसके ही परिजनों पर संजीव की हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया था। करीब तीन साल के बाद मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश हसीमुद्दीन अंसारी की कोर्ट ने पंकज कुमार, उसकी पत्नी मनोरमा देवी और बेटे गुलशन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है।