ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: दोस्त के साथ पटना जा रहा था PHED कर्मी, बीच रास्ते में घेरकर बदमाशों ने मार दी गोली

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पीएचईडी कर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया है।

बिहार: दोस्त के साथ पटना जा रहा था PHED कर्मी, बीच रास्ते में घेरकर बदमाशों ने मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पीएचईडी कर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया है। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल पीएचईडी कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया है। घटना हरनौत थाना क्षेत्र के स्थित स्टेशन के पास की है।


जख्मी हरनौत थाना क्षेत्र के पंचशील नगर निवासी स्वर्गीय बृजनंदन राम का पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके दोस्तों के साथ पास के गांव के युवक के बीच किसी बात को लेकर मारपीट और विवाद हुआ था। इसी खुन्नस में आज जब वह अपने दोस्त के साथ घूमने पटना जा रहा था। तभी 4 बाइक पर सवार करीब एक दर्जन बदमाश स्टेशन पर पहुंचकर उसे पकड़ कर मारपीट करते हुए फायरिंग करने लगा। जिसके बाद वह किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उसके बाएं हाथ की हथेली में गोली लग गई। 


हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता