ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Crime News: गर्लफ्रेंड ने फोन पर बात बंद किया तो आपे से बाहर हो गया प्रेमी, लड़की के पिता के साथ कर दिया ये बड़ा कांड

NALANDA: नालंदा में एक सनकी आशिक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक प्रेमिका के फोन पर बंद करने से नाराज था और इसी को लेकर उसने ल

Bihar Crime News: गर्लफ्रेंड ने फोन पर बात बंद किया तो आपे से बाहर हो गया प्रेमी, लड़की के पिता के साथ कर दिया ये बड़ा कांड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में एक सनकी आशिक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक प्रेमिका के फोन पर बंद करने से नाराज था और इसी को लेकर उसने लड़की के पिता की जान ले ली। घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के उगामा गांव की है।


दरअसल, बीते 17 अक्टूबर को उगमा प्राथमिक विधायलय के छत पर जितेंद्र रविदास का शव मिला था। शव मिलने के बाद अस्थावां थाना पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जांच के क्रम में पता लगा की मृतक की बेटी गांव के ही अजय रविदास से मोबाइल फोन के माध्यम से बात करती थी। जिसका मृतक विरोध करता था और बेटी का मोबाइल फोन तोड़ दिया।


इस बात की जानकारी मिलने के बाद अजय रविदास ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर जितेंद्र रविदास की हत्या की साजिश रच दी और उसे खाने पीने के बहाने स्कूल के छत पर बुलाया जहां सभी ने पहले नशा का सेवन किया और जब जितेंद्र रविदास नशे में हो गया तो अजय रविदास और उसके तीनो दोस्तों ने मिलकर मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दिया। 


सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि इस मामले मृतिका की पत्नी ने अज्ञात के विरुद्ध अस्थावां थाना में मामला दर्ज कराई थी। यह कांड पूरी तरह से ब्लाइंड था लेकिन पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान कर घटना में शामिल सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता