ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने गई पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव, थानेदार सहित कई पुलिसकर्मी घायल

NALANDA : बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है. इसके रफ्तार को रोकने के लिए सरकार ने गाइड लाइन भी जारी की. जिसके तहत कोई पब्लिक समारोह करने से रोक है. लेकिन इसके बावजूद

बिहार : कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने गई पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव, थानेदार सहित कई पुलिसकर्मी घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है. इसके रफ्तार को रोकने के लिए सरकार ने गाइड लाइन भी जारी की. जिसके तहत कोई पब्लिक समारोह करने से रोक है. लेकिन इसके बावजूद नालंदा के इस्लामपुर में मेला का आयोजन किया गया. इस बात की खबर जब पुलिस को मिली तो इसे रोकने पहुंची. लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो उल्टा स्थानीय लोगों ने ही पुलिस-प्रशासन पर जमकर पथराव कर दिया.


बता दें इस्‍लामपुर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ में पहले से रोक लगाए जाने के बावजूद मेला लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ स्‍थानीय लोगों की भिडंत हो गई. लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. इस दौरान कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए. साथ ही थानाध्‍यक्ष चंद्रशेखर सिंह का सिर फट गया. लोगों ने पुलिस के गाड़ी को भी क्षतिग्रस्‍त कर दिया. जिसके बाद वहां अफरातफरी की स्थिति मची रही.


जानकरी के अनुसार कोरोना को देखते हुए प्रशासन ने हनुमानगढ़ मेले पर रोक लगा दी थी. लेकिन इसके बाद भी शनिवार को मेला लग गया. सूचना मिलते ही BDO, CO, इंस्‍पेक्‍टर, थानाध्‍यक्ष वहां पुलिस बल के साथ पहुंचे. जहां मेले में आए लेागों और दुकानदारों को वापस जाने के लिए बोला जा रहा था. इस दौरान में दुकानें बंद कराई जा रही थी. जिसके बाद वहां के लोगों ने पुलिस पर पथराव करने लगे. जिसके बाद पुलिस को वहां से भागना पड़ा. लेकिन इस दौरान वहां स्थिति संभालने की कोशिश कर रहे थानेदार का सिर पथराव में फट गया.