ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नीतीश के गृहजिले में शराब पीने से 6 की मौत, अधिकारी जांच में जुटे

NALANDA : इस वक्त बड़ी खबर CM नीतीश के गृहजिले नालंदा से आ रही है जहां सोहसराय के छोटी पहाड़ी इलाके में 6 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. आशंका जताया जा रहा है मौत जहरीली

नीतीश के गृहजिले में शराब पीने से 6 की मौत, अधिकारी जांच में जुटे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : इस वक्त बड़ी खबर CM नीतीश के गृहजिले नालंदा से आ रही है जहां सोहसराय के छोटी पहाड़ी इलाके में 6 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. आशंका जताया जा रहा है मौत जहरीली शराब पिने की वजह से हुई. हालांकि फिलहाल मौत की वजह की पुष्टि नहीं की है. वहीं 3 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वाले की संख्या बढ़ सकती है.


यह घटना सोहसराय थाना इलाके के छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ला का है. मृतकों में 55 वर्षीय भागो मिस्त्री , 55 वर्षीय मन्ना मिस्त्री और 50 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ नागेश्वर है. सभी मृतक के परिजन शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने से मौत की बात बता रहे हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद के बाद सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंच कर परिजन से जानकारी ले रहे हैं.


हालांकि अभी तक जहरीली शराब पीने से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है. मगर स्थानीय लोग भी आस पास के इलाके में चुलाई शराब बनाने की बात बता रहे हैं. वहीं मानपुर थाना इलाके के हरगावा गांव में भी दो लोगों के शराब पीने की मौत की चर्चा है.




टैग्स