ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Breaking News: बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, पति-पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतारा

NALANDA: नालंदा में पति और पत्नी की हत्या कर शव को जलाने का मामला सामने आया है। धारदार हथियार से वार कर दोनों पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या की गई है। इतना ही नहीं हत्या के बाद दोनों

Bihar Breaking News: बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, पति-पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में पति और पत्नी की हत्या कर शव को जलाने का मामला सामने आया है। धारदार हथियार से वार कर दोनों पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या की गई है। इतना ही नहीं हत्या के बाद दोनों शवों को जलाने की भी कोशिश की गई है। घटना छबीलापुर थाना क्षेत्र के दोंगी गांव का है।


मृतक पति-पत्नी की पहचान दोंगी गांव निवासी विजय प्रसाद और उनकी पत्नी कांति देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। मृतक के बेटे विपिन कुमार ने बताया कि वह दूसरे मकान में रहता है और सुबह जब माता और पिता के घर पर पहुंचा तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ था और नाली से खून बह रहा था।


विपिन जैसे ही घर के अंदर दाखिल हुआ तो देखा कि उसके मां और पिताजी आग के लपेट में थे। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों को फोन कर बुलाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुका था। घटना की जानकारी मिलने के बाद छबीलापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।


दोनों शव का ज्यादातर हिस्सा जलकर राख हो गया है, कमरे में खून ही खून दिखाई दे रही है। फिलहाल इस घटना को अंजाम क्यों दिया गया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। एक साथ दो लोगों की हत्या से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता