ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : बेटा नहीं होने से नाराज रहता था शराबी पति, पीट-पीटकर ले ली पत्नी की जान

NALANDA : नालंदा में एक शराबी अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति बेटा नहीं होने से पत्नी से नाराज था। घटना रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है। पत्नी की

बिहार : बेटा नहीं होने से नाराज रहता था शराबी पति, पीट-पीटकर ले ली पत्नी की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : नालंदा में एक शराबी अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति बेटा नहीं होने से पत्नी से नाराज था। घटना रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक महिला की पहचान कौशल यादव की 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात आरोपी पति कौशल शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और बेटा पैदा नहीं करने की बात कह पत्नी प्रियंका की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


आरोपी पति ने ससुराल फोन कर पत्नी के मौत की जानकारी दी और मौके से फरार हो गया। ससुराल के लोग जब प्रियंका के घर पहुंचे तो मृतका की मासूम बेटी ने घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद प्रियंका के मायके वालों के बीच कोहराम मच गया।


बताया जा रहा है कि बेलछी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी उपेंद्र यादव के बेटी प्रियंका की शादी 6 साल पहले कौशल यादव के साथ हुई थी। कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक चला लेकिन बाद में मायके से पैसे लाने के लिए कौशल पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इसी बीच प्रियंका ने दो बेटियों को जन्म दिया। बेटा पैदा नहीं करने पर कौशल अक्सर प्रियंका के साथ मारपीट करता था। 12 मई को आरोपी कौशल के साले की शादी थी। इसी बीच कौशल ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।