ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार: बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, अवैध खनन से रोका तो दबंगों ने बेरहमी से ले ली जान

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि अवैध खनन कर रहे दबंगों को उसने रोका था। जिससे नाराज होकर दबंगों ने

बिहार: बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, अवैध खनन से रोका तो दबंगों ने बेरहमी से ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि अवैध खनन कर रहे दबंगों को उसने रोका था। जिससे नाराज होकर दबंगों ने महिला और उसके घर के लोगों के साथ मारपीट की, जिसमें बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के चितरघट्टी गांव की है।


मृतक महिला की पहचान चितरघट्टी गांव निवासी बाबूलाल राजवंशी की पत्नी अलमतिया देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में ही एक छोटा सा पहाड़ है और उस पहाड़ में गांव का ही संत यादव जेसीबी की मदद से खुदाई कर रहा था। महिला के परिजनों ने जब उसे खुदाई करने से रोका तो वह आगबबूला हो गया और परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने लगा।


इस दौरान बुजुर्ग महिला जब बीच बचाव को करने गई तो उसके साथ ही मारपीट की गई और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। आनन फानन में महिला को स्थानीय अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता