ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

भूमि विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

NALANDA: जमीन विवाद को लेकर बिहार में आपराधिक घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। ताजा मामला नालंदा के परवलपुर का है जहां जमीन के चक्कर में दो भाईयों में जमकर मारपीट हुई। बात इतनी ब

भूमि विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: जमीन विवाद को लेकर बिहार में आपराधिक घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। ताजा मामला नालंदा के परवलपुर का है जहां जमीन के चक्कर में दो भाईयों में जमकर मारपीट हुई। बात इतनी बिगड़ गयी कि बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। इलाज के लिए दोनों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।  

बताया जाता है कि निकेश कुमार और उसके बड़े भाई मुकेश के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। इसी बीच मुकेश ने निकेश को गोली मार दी। सूचना मिलते ही परवलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस मामले का सबसे बड़ा पहलू यह है कि दोनों भाइयों ने अपनी मां को घर से निकाल दिया था और जमीन अपने नाम करवाना चाहते थे। जमीन का विवाद इतना बढ़ गया कि आज दोनों भाई एक दूसरे की जान के प्यासे हो गये। जमीन को लेकर इस तरह भाई-भाई को लड़ता देख इलाके के लोग भी हैरान हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।