ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार : बेटी को जन्म देने पर मां को मिली सजा, पति और ससुराल वालों ने कर दी हत्या

NALANDA : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. जहां 7 माह के बच्ची की मां की गला दबाकर हत्या कर दी. वहीं घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार है. मृतिका के मायके वालों के बयान पर पुलिस मामला द

बिहार : बेटी को जन्म देने पर मां को मिली सजा, पति और ससुराल वालों ने कर दी हत्या
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. जहां 7 माह के बच्ची की मां की गला दबाकर हत्या कर दी. वहीं घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार है. मृतिका के मायके वालों के बयान पर पुलिस मामला दर्ज आरोपियों की तलाश में जुटी है. घटना हिलसा थाना अंतर्गत नौगढ़ गांव में बुधवार की रात की है, जहां ससुराली परिवार ने 7 माह के बच्ची की मां की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका अंशु कुमार की  20 वर्षीया पत्नी शोभा कुमारी है. सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई. घटना के खुलासे के पहले सभी ससुराली परिवार गांव से फरार हो गया. मायके के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं.


पटना जिला के धनरूआ थाना क्षेत्र के हुलासगंज निवासी मृतका के भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि  2020 में शोभा  की शादी हुई थी. सात माह पूर्व शोभा ने बेटी को जन्म दिया. जिसके बाद ससुराली परिवार महिला पर मायके से 3 लाख लाने का दबाव बनाने लगा. रुपया नहीं लाने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. वे चाहते थे कि शोभा बेटे को जन्म दे. बेटी जनने पर उनलोगों की प्रताड़ना बढ़ गयी. 


पड़ोसियों ने फोन कर मायके के परिवार को शोभा की गला दबाकर हत्या की जानकारी दी. जब वे लोग अपनी बहन के ससुराल पहुंचे तो घर में कोई नहीं था. 7 महीने की बेटी के साथ बहनोई समेत घर के सभी सदस्य फरार थे. शव घर मे पड़ा था. सूचना पर पहुंची हिलसा पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई. थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा.



टैग्स