ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बहन के पति से मजाक करना पड़ गया महंगा, शक्की पति ने गला दबाकर कर दी हत्या

NALANDA: बहन के पति से हंसी मजाक करता देख आगबबूला हुए पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतका के परिजनों ने दामाद के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज

बहन के पति से मजाक करना पड़ गया महंगा, शक्की पति ने गला दबाकर कर दी हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: बहन के पति से हंसी मजाक करता देख आगबबूला हुए पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतका के परिजनों ने दामाद के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


घटना नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव की है। जहां एक शक्की पति ने पत्नी को इसलिए मार डाला क्यों की वह अपने बहनोई के साथ मोबाइल पर हंसी मजाक कर रही थी। यह देख वह आगबबूला हो गया और हत्या की इस वारदात को अंजाम दे दिया। मृतका की पहचान 25 वर्षीया वर्षा देवी के रूप में हुई है जो धनराज पासवान की पत्नी थी। घटना के बाद आरोपी धनराज पासवान मौके से फरार हो गया है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


मानपुर थाना क्षेत्र के तिउरी गांव निवासी माणिकचंद पासवान जो मृतका के पिता हैं उन्होंने बताया कि 2019 में उनकी बेटी वर्षा देवी की शादी धनराज पासवान के साथ हुई थी। रविवार को रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने के लिए उनकी बेटी वर्षा अपने पति और चार माह की बच्ची के साथ मायके आई हुई थी। राखी बांधने के बाद वह अपने बहनोई से फोन पर बात कर रही थी इस दौरान हंसी मजाक भी दोनों के बीच हुई थी। जिसे देख उनका दामाद आपे से बाहर हो गया और तुरंत बेटी को विदा करने की बात कहने लगा। 


मृतका के पिता ने बताया कि हमने लाख समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी जिद्द के सामने मामने को तैयार नहीं हुआ। विदा करने से मना करने पर वह आत्महत्या की धमकी देने लगा। जिसे सुनकर उनकी बेटी ससुराल जाने के लिए तैयार हो गयी। जिसके बाद दोनों को विदा किया गया। लेकिन अगले दिन सोमवार को बेटी के ससुराल के लोगों ने फोन पर यह बताया कि उनकी बेटी घर छोड़कर कहीं चली गयी है।


 सूचना पर बेटी के ससुराल पहुंचने पर पाया कि घर में चार माह की बच्ची को छोड़कर घर से सभी लोग गायब हैं। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की इसी दौरान शव को बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।