ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बच्चों के विवाद में जमकर मारपीट-गोलीबारी, अखंड कीर्तन के दौरान एक व्यक्ति को लगी गोली, पिटाई से दूसरा घायल

NALANDA: नालंदा में अखंड कीर्तन के दौरान विवाद हो गया है। इस दौरान जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना नूरासराय थाना क्षेत

बच्चों के विवाद में जमकर मारपीट-गोलीबारी, अखंड कीर्तन के दौरान एक व्यक्ति को लगी गोली, पिटाई से दूसरा घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में अखंड कीर्तन के दौरान विवाद हो गया है। इस दौरान जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना नूरासराय थाना क्षेत्र के गोडीहा गांव की है जहां बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई। इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लग गयी। मारपीट की घटना में दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। 


दोनों घायलों को इलाज के लिए देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान विकास सिंह और भोला सिंह के रूप में हुई है। विकास सिंह को गोली लगी है जबकि भोला सिंह मारपीट में घायल हो गया है। भोला सिंह ने बताया कि गांव में अखंड कृतन के दौरान बच्चों के बीच विवाद हुआ था उसी विवाद को लेकर मारपीट होने लगी। 


बताया जाता है कि मामला थाना में दर्ज कराने जा रहे थे तभी दर्जनों लोगों ने रास्ते में उसे घेर लिया और वहां भी जमकर मारपीट की गयी। फिर पिस्टल की बट से सिर पर हमला किया गया। जिससे वो घायल हो गये। वही विकास सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नूरसराय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।