ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बार-बालाओं का डांस देखने गए युवक की हत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश

NALANDA: नालंदा में बार-बालाओं का डांस देखने गये युवक की हत्या बदमाशों ने कर दी। हत्या के बाद शव को अमरूद के पेड़ में लटका दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक की पहचा

बार-बालाओं का डांस देखने गए युवक की हत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में बार-बालाओं का डांस देखने गये युवक की हत्या बदमाशों ने कर दी। हत्या के बाद शव को अमरूद के पेड़ में लटका दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक की पहचान रैतर गांव निवासी किशोरी प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र लोहा कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नर्तकी का स्टेज प्रोग्राम था जिसे देखने के लिए लोहा कुमार निकला था लेकिन वह घर रात्रि में तीन बजे तक नहीं लौटा।


परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। लगातार उसके मोबाइल पर फोन किया जा रहा था। फोन की घंटी बज रही थी लेकिन फोन नहीं उठने पर परिजन परेशान हो गये। परिजनों को संदेह हुआ कि कुछ ना कुछ गड़बड़ है। तब गिरियक थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।


जिसके पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर गांव के ही खंदा से लोहा कुमार के शव को अमरूद के पेड़ लटका हुआ बरामद किया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।