ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तमंचा लहराते अश्लील गाने पर शख्स ने बार-बालाओं के साथ लगाये ठुमके, मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र का मामला

NALANDA: बार-बालाओं के साथ तमंचे पर डांस करते एक शख्स का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहक्षेत्र हरनौत में एक तिलक समा

तमंचा लहराते अश्लील गाने पर शख्स ने बार-बालाओं के साथ लगाये ठुमके, मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र का मामला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: बार-बालाओं के साथ तमंचे पर डांस करते एक शख्स का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहक्षेत्र हरनौत में एक तिलक समारोह था। खुशी के इस मौके पर बार-बालाओं को भी डांस प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था। डीजे पर नर्तकियां नाच ही रही थी कि तभी एक शख्स तमंचे लेकर स्टेज पर चढ़ गया और फिर बार बालाओं के साथ अश्लील गाने पर ठुमके लगाने लगा। इस दौरान उसने कमर से पिस्टल निकाला और ठाय ठाय फायरिंग करने लगा। तभी किसी ने तमंचे पर डिस्को करते शख्स का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 


बता दें कि इससे पहले भी शादी समारोह में बार-बालाओं के साथ अश्लील गानों पर तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल हुआ था। एक बार फिर इसी तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल यह वीडियो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के हरनौत का बताया जा रहा है। वीडियो में तमंचे के साथ दिख रहा शख्स हरनौत थाना इलाके के बिरामपुर गांव का कन्हैया बताया जा रहा है। जो दो बार बालाओं के साथ स्टेज पर ठुमके लगा रहा है और खुलेआम हथियार से फायरिंग कर रहा है। 


वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार हरनौत थाना के गोनामा गांव के रंजीत सिंह का बेटा आकाश कुमार का तिलक सोमवार को आया था। तिलक की खुशी में स्टेज़ प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया था, जिसमे तमंचे पर डिस्को किया गया और अब यह वीडियो वायरल हो गया। 


हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद प्रसाद ने बताया कि वायरल हो रहे इस वीडियो की जानकारी शाम में हुई। तमंचे पर फायरिंग कर रहा शख्स बीरमपुर गांव का कन्हैया है। फिलहाल वीडियो की जाँच की जा रही है। जाँच के बाद कन्हैया को गिरफ्तार किया जाएगा। इससे ज्यादा कुछ भी कहने से थानाध्यक्ष बचते नजर आए।