ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

अजब प्रेम की गजब कहानी: देवर से शादी रचाने के लिए आपस में भिड़ गईं दो भाभी, बीच सड़क पर घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक देवर से शादी रचाने के लिए दो भाभी आपस में भिड़ गईं। बीच सड़क पर घंटों हाई व

अजब प्रेम की गजब कहानी: देवर से शादी रचाने के लिए आपस में भिड़ गईं दो भाभी, बीच सड़क पर घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक देवर से शादी रचाने के लिए दो भाभी आपस में भिड़ गईं। बीच सड़क पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद रही। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला हिलसा अधिवक्ता संघ कैंपस का है। 


दरअसल, पूरा मामला मलामा गांव का है। यहां रहने वाले महेंद्र पासवान के तीन बेटे सुबोध कुमार, मैनेजर पासवान और हिरेन्द्र पासवान हैं। बड़े बेटे सुबोध कुमार और मंझले बेटे मैनेजर पासवान की शादी हो चुकी है जबकि तीसरे बेटे हिरेंद्र पासवान की अभी शादी नहीं हुई है। मैनेजर पासवान की तीन माह पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। उसकी विधवा पत्नी हेमंती देवी हिरेंद्र पासवान से शादी करने के लिए हिलसा के अधिवक्ता संघ कैंपस में पहुंची थी। 


उधर, बड़े बेटे की पत्नी मालो देवी भी छोटे देवर से शादी रचाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों आपस में भिड़ गई। छोटे देवर से शादी करने के लिए दो-दो भाभियों के आपस में भिड़ जाने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों लोगों के सामने दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए शिव मंदिर में मंझले भाई की विधवा पत्नी हेमंती देवी से देवर हिरेंद्र पासवान की शादी करा दी।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता