ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

अगवा छात्र को पुलिस ने किया बरामद, अपहर्ता भी गिरफ्तार

NALANDA: नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर से एक छात्र को अगवा कर लिया गया था। पिता अरविंद कुमार ने 18 वर्षीय बेटे सूरज कुमार के अपहरण का मामला लहेरी थाने में दर्ज कराया

अगवा छात्र को पुलिस ने किया बरामद, अपहर्ता भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर से एक छात्र को अगवा कर लिया गया था। पिता अरविंद कुमार ने 18 वर्षीय बेटे सूरज कुमार के अपहरण का मामला लहेरी थाने में दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद लहेरी थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू की। 


इस दौरान चंडी थाना क्षेत्र के माधो गांव से छात्र सूरज कुमार को सकुशल बरामद किया गया। वही मौके से एक अपहर्ता सतीश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। सदर डीएसपी शिवली नोमानी ने बताया की  मानपुर थाना क्षेत्र के हरगवा गांव निवासी अरविंद कुमार ने लहेरी थाना में अपने पुत्र सूरज कुमार को अगवा कर हत्या किये जाने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने अगवा छात्र माधो गांव से बरामद किया वही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी युवक को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।