ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

अवैध संबंध में युवक की हत्या फिर हादसे की शक्ल, पत्नी का आरोप- प्रेमिका ने ही करवाई मेरे पति की हत्या

NALANDA: नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र स्थित घोड़ा कटोरा रोड में आज एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव के पास से एक ऑटो भी बरामद किया गया। मृतक की पहचान गया ज

अवैध संबंध में युवक की हत्या फिर हादसे की शक्ल, पत्नी का आरोप- प्रेमिका ने ही करवाई मेरे पति की हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र स्थित घोड़ा कटोरा रोड में आज एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव के पास से एक ऑटो भी बरामद किया गया। मृतक की पहचान गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के मिर्चयगंज निवासी जगदेव राजवंशी के बेटे बिंदु राजवंशी उर्फ बैजू के रूप में हुई है। 


घटनास्थल पर पत्थर के पास खून का निशान भी पाये गये थे। इस पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस ने हत्या की आशंका जाहिर की। जब इस मामले की छानबीन शुरू की गयी तब पता चला गया ईट-पत्थर से पीट-पीटकर बैजू की हत्या की गयी है और इसे दुर्घटना का रुप देने के लिए ऑटो को पलट दिया गया है।


पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी फूल कुमारी राजगीर थाने पहुंची जहां उसने पुलिस को यह जानकारी दी कि नवादा की एक महिला के साथ उसके पति का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पत्नी ने आरोप लगाया कि जिस महिला से पति का चक्कर चल रहा था उसी ने हत्या करवाई है। 


पीड़ित पत्नी का आरोप है कि मेरे पति का जिस लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसका पति को इस बात की जानकारी मिल गयी थी। एक दिन वह घर पहुंचा और मेरे पति के साथ मारपीट करने लगा। धमकी देने लगा कि सुधर जाओं नहीं तो गायब कर देंगे। पीड़ित पत्नी के इस आरोप को दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


राजगीर के थानाध्यक्ष मो.मुस्ताक अहमद ने बताया की ऑटो चालक बिंदु राजवंशी की हत्या अवैध संबंध के कारण की गई है। डॉग स्क्वायर्ड और एफएसएल की टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। राजगीर थानेदार ने दावा किया कि जल्द ही इस मामला का खुलासा किया जाएगा। 

टैग्स