ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

2 बच्चों की मां ने रचाई दूसरी शादी, पत्नी के इस कदम से नाराज पति ने उठा लिया बड़ा कदम

NALANDA: 2 बच्चों की मां ने एक लड़के से दूसरी शादी रचा ली। पत्नी के इस कदम से नाराज पति ने ऐसा कदम उठाया कि परिवारवाले और पड़ोसी हैरान हैं। पत्नी की दूसरी शादी से पति को इतना

2 बच्चों की मां ने रचाई दूसरी शादी, पत्नी के इस कदम से नाराज पति ने उठा लिया बड़ा कदम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: 2 बच्चों की मां ने एक लड़के से दूसरी शादी रचा ली। पत्नी के इस कदम से नाराज पति ने ऐसा कदम उठाया कि परिवारवाले और पड़ोसी हैरान हैं। पत्नी की दूसरी शादी से पति को इतना सदमा लगा कि उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र के धनावा गांव का है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


मृतक के परिजनों ने बताया कि डोमन केवट की शादी वर्ष 2010 में पटना के अब्दुल्लाचक निवासी जुली से हुई थी। जिसके बाद 2 साल पहले पति से नाराज होकर जुली अपने मायके में चली गई लेकिन फिर बाद में वापस भी आ गयी। लेकिन एक महीने पहले पटना में काम करने के बहाने पति और अपने 2 बच्चे को भी लेकर मायके चली गई।


लेकिन 3 दिन पहले बिना किसी को बताए उसने किसी दूसरे लड़के के साथ शादी कर ली। इस बात की जानकारी पति डोमन केवट को कल पता चला। डोमन अपने ससुराल से बुधवार की रात को ही अपने घर परवलपुर आ गया। पत्नी के इस कदम से उसे काफी सदमा लगा। डोमन ने गुरुवार को घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परबलपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।