ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

बिहार में मॉब लिंचिंग की वारदात: चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, दोनों की हुई मौत

Bihar Crime News: नालंदा जिले के राजगीर में चोरी के संदेह में भीड़ ने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव और पुलिस जांच जारी है।

बिहार में मॉब लिंचिंग की वारदात: चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, दोनों की हुई मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में सोमवार सुबह कानून-व्यवस्था को हिला देने वाली घटना सामने आई। राजगीर थाना क्षेत्र के झुनकिया बाबा मंदिर के पास चोरी के संदेह में पकड़े गए दो युवकों की भीड़ ने बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर दोनों ने दम तोड़ दिया।


मृतकों की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर निवासी पिंटू पासवान (22) और श्रवण कुमार (22) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही राजगीर थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और दोनों को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल भेजा। बाद में पटना पीएमसीएच में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवकों पर चोरी का केवल संदेह था, लेकिन भीड़ ने उन्हें लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। मंदिर प्रबंधन ने दावा किया कि दोनों पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज में उनकी करतूत दर्ज है।


इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और सनसनी फैल गई है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में मातम का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि किसी भी नागरिक को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता