ब्रेकिंग
पति-पत्नी की आपसी सहमति के बावजूद तलाक नहीं आसान, पटना हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जानिये क्या है पूरा मामला?गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश, फायरिंग में एक की मौत, ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोचाबहू के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए SSP के पास पहुंची सास, कहा..आरोपी भोज-भात करते रहता है, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़तीआम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सातों सांसद गद्दार, पंजाब के सीएम भगवंत मान का तीखा हमला, कहा..BJP में कुछ नहीं मिलेगा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच के बीच ही क्यों खिसक लिये मुकेश अंबानी के बेटे आकाश?: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोपति-पत्नी की आपसी सहमति के बावजूद तलाक नहीं आसान, पटना हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जानिये क्या है पूरा मामला?गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश, फायरिंग में एक की मौत, ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोचाबहू के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए SSP के पास पहुंची सास, कहा..आरोपी भोज-भात करते रहता है, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़तीआम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सातों सांसद गद्दार, पंजाब के सीएम भगवंत मान का तीखा हमला, कहा..BJP में कुछ नहीं मिलेगा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच के बीच ही क्यों खिसक लिये मुकेश अंबानी के बेटे आकाश?: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रॉपर्टी डीलर नीरज की हत्या में चचेरे भाई और दोस्तों की साजिश, घटना के 2 दिनों के भीतर पुलिस ने पांचों को दबोचा

अगले महीने नीरज की शादी होने वाली थी। अपनी पैतृक जमीन 70 लाख रूपये में बेची थी। इस बात का पता जब 3 चचेरे भाइयों को हुई तो वो उसमें हिस्सा मांगने लगे। 2 साथियों की मदद से गोली मारकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया।

BIHAR POLICE
पुलिस की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार उर्फ झुन्नू की हत्या 18 मार्च को कर दी गयी थी। हत्याकांड का खुलासा नालंदा पुलिस ने दो दिन के अंदर किया है। पुलिस ने बताया कि मतृक के चचेरे भाई ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नीरज की हत्या की और शव को कुएं में फेंक दिया। 70 लाख रूपये में हिस्सा लेने के लिए चचेरे भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी 3 चचेरे भाईयों और उसके 2 दोस्तों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। 


घटना 18 मार्च को राजगीर के नई पोखर में हुई थी। जहां एक कुएं से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी थी। शव की पहचान प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार उर्फ झुन्नू के रूप में हुई थी। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर हत्याकांड का खुलासा किया। नालंदा एसपी भारत सोनी ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार उर्फ झुन्नू की हत्या 17 मार्च को उनके 3 चचेरे भाईयों ने दो दोस्तों की मदद से कर दी थी। 


दरअसल मृतक संयुक्त परिवार में रहता था। अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी। शादी से पहले नीरज ने अपनी पैतृक जमीन 70 लाख रूपये में बेची थी। इस बात का पता जब चचेरे भाइयों को हुई तो वो उसमें हिस्सा मांगने लगा। इसे लेकर विवाद हो गया जिसके बाद 3 चचेरे भाइयों ने अपने 2 साथियों को बुलाया और गोली मारकर 17 मार्च को हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया। 18 मार्च को ग्रामीणों की नजर जब कुएं में गई तब पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। शव की पहचान के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी। पुलिस कप्तान ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। जांच टीम ने दो दिनों के अंदर इस हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मृतक के तीन 3 चचेरे भाई केशव कुमार, हर्षित कुमार और हरिओम कुमार शामिल है। 


वही चचेरे भाईयों के दो दोस्तों की पहचान सौरभ कुमार और केशव कुमार के रूप में हुई है। इन पांचों ने मिलकर प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार उर्फ झुन्नू की गोली मारकर हत्या की थी। सभी ने मिलकर साजिश रचकर इस हत्या को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।


प्रॉपर्टी डीलर नीरज की हत्या में चचेरे भाई और दोस्तों की साजिश, घटना के 2 दिनों के भीतर पुलिस ने पांचों को दबोचा

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें