ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

नालंदा : शादी से पहले मंगेतर को मार डाला, दूसरी लड़की के प्यार में कर दिया कांड

NALANDA : चंद महीने बाद जिससे शादी होने वाली थी उसी को मौत के घाट उतार दिया। जी हां, खबर नालंदा जिले से है जहां एक युवक ने अपनी मंगेतर की हत्या कर दी। यह मामला नालंदा के थरथरी थाना

नालंदा : शादी से पहले मंगेतर को मार डाला, दूसरी लड़की के प्यार में कर दिया कांड
Santosh Singh
2 मिनट

NALANDA : चंद महीने बाद जिससे शादी होने वाली थी उसी को मौत के घाट उतार दिया। जी हां, खबर नालंदा जिले से है जहां एक युवक ने अपनी मंगेतर की हत्या कर दी। यह मामला नालंदा के थरथरी थाना इलाके के द्वारिका बीघा गांव की है युवक ने अपनी होने वाली पत्नी की हत्या की और फिर उसका शव भूसे के ढेर में छिपा दिया। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आजाद कुमार नाम के एक युवक की शादी जनवरी महीने में द्वारिका बीघा के रहने वाले अशोक चौहान की बेटी खुशबू से तय हुई थी। शादी ठीक होने के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होने लगी। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार की रात आजाद अपनी होने वाली पत्नी खुशबू से मिलने उसके गांव आया था और इसी दौरान उसने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद खुशबू का शव भूसे के ढेर में छिपा दिया और वहां से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आजाद का संबंध एक दूसरी लड़की से था और इसी अफेयर के चलते उसने खुशबू की जान ले ली। 


आरोपी युवक के आजाद नूरसराय थाना इलाके के मीरपुर गांव का रहने वाला है। लड़की के परिजनों का कहना है कि उन्होंने शादी ठीक होने के बाद आजाद को 4 लाख रुपये और कई सामान भी दिए थे। जल्द ही इन दोनों की शादी होने वाली थी लेकिन इस बीच दूसरा अफेयर होने के कारण आजाद ने इस घटना को अंजाम दे दिया। खुशबू बिहार शरीफ में रहकर बीए की पढ़ाई कर रही थी। जबकि आजाद पटना में रहकर पढ़ाई करता है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मंगेतर आजाद फरार है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता