ब्रेकिंग
पटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकापटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

स्कूल में फंदे से लटकी मिली छात्र की डेड बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : इस वक़्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां स्कूल में एक छात्र की फांसी के फंदे से लटकी डेड बॉडी बरामद की गई है. घटना राजगीर के तुलसी गली मोहल्ले स्थित ग्र

स्कूल में फंदे से लटकी मिली छात्र की डेड बॉडी, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : इस वक़्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां स्कूल में एक छात्र की फांसी के फंदे से लटकी डेड बॉडी बरामद की गई है. घटना राजगीर के तुलसी गली मोहल्ले स्थित ग्रीन गार्डन स्कूल की बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है. 


जानकारी के अनुसार, राजगीर के तुलसी गली मोहल्ले स्थित ग्रीन गार्डन स्कूल में एक छात्र का शव मिलने से सनसनी मच गई है. छात्र की लाश कपड़े की रस्सी के सहारे फांसी से लटकी मिली है. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. 


मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल छात्र ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होने की बात कही जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DIPAK

FirstBihar संवाददाता