ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

नालंदा में महिला की अधजली लाश बरामद, हत्या के बाद हाथ-पैर बांधकर जलाया, चाचा और चचेरे भाई पर हत्या का आरोप, 6 लोगों पर FIR दर्ज

NALANDA: नगरनौसा थाना क्षेत्र के महानंदपुर शाहपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब महिला की अधजली लाश मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप महिला के चाचा और चचेरे भाई पर लगाया। बताय

नालंदा में महिला की अधजली लाश बरामद, हत्या के बाद हाथ-पैर बांधकर जलाया, चाचा और चचेरे भाई पर हत्या का आरोप, 6 लोगों पर FIR दर्ज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नगरनौसा थाना क्षेत्र के महानंदपुर शाहपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब महिला की अधजली लाश मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप महिला के चाचा और चचेरे भाई पर लगाया। बताया जाता है कि 5 दिन पहले ही महिला अपने मायके आई थी। जहां हत्या के बाद हाथ-पैर बांधकर जलाया गया। महिला की अधजली लाश मिलने की खबर के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

मृतका की पहचान सुरेंद्र सिंह की पुत्री 45 वर्षीय विभा देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि महिला के पिता का उनके भाई से भूमि विवाद चल रहा था। इसी को लेकर सुरेंद्र सिंह के भाई और भतीजे ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। मृतका के चाचा बृजमोहन सिंह और उसके बेटे समेत 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।


परिजनों का कहना है कि सुरेंद्र प्रसाद को सिर्फ दो पुत्री होने के कारण उसके भाई बृजमोहन की नजर उनकी संपत्ति पर थी। बड़ी पुत्री विभा देवी 5 दिन पहले ही चोरसुआ गांव स्थित अपने ससुराल से मायके आई थी। मां की मौत के बाद वह अक्सर पिता से मिलने मायके आती थी। जमीन को लेकर उसके चाचा और चचेरे भाई से अक्सर विवाद हुआ करता था। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार को विभा देवी की हत्या कर दी गई।


मृतका विभा देवी के बेटे विकास ने चचेरे नाना और मामा पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसकी मां विभा देवी और मौसी शशिकला देवी को नाना सुरेंद्र प्रसाद अपनी संपत्ति देना चाहते थे। लेकिन उनके भाई बृजमोहन सिंह और उसका बेटा चितरंजन अक्सर इसका विरोध कर रहा था। 


जमीन को लेकर 2004 से ही केस चल रहा था। 2014 में भी बृजमोहन सिंह और उसके बेटे ने मिलकर उनकी मां विभा देवी और नाना सुरेंद्र प्रसाद को मारने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उनकी मां जब भी मायके आती उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इस दौरान नाना को भी धमकी दी जाती थी। 


मृतका के बेटे ने बताया कि गुरुवार की रात भी चितरंजन ने उनकी मां विभा देवी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। जिसके बाद मां का फोन स्वीच ऑफ आने लगा और सुबह उनकी हत्या कर दी गयी। गांव से ही उनकी अधजली लाश मिली। इस मामले में बृजमोहन सिंह और उसके बेटे समेत 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।     



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें