ब्रेकिंग
तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम

नालंदा में लोन दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा, 42 हजार कैश के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

NALANDA: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर ठग को नूरसराय थाना पुलिस ने हेगनपुरा गांव के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 42000 कैश, 4 मोबाइल, एक मो

नालंदा में लोन दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा, 42 हजार कैश के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 NALANDA: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर ठग को नूरसराय थाना पुलिस ने हेगनपुरा गांव के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 42000 कैश, 4 मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और धोखाधड़ी में इस्तेमाल करने वाले कई प्रकार के कागजात बरामद किया गया है।


नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले साइबर ठग नूरसराय इलाका में आया हुआ है, सूचना के बाद पुलिस द्वारा दो साइवर ठग को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार ठगों की पहचान  नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी बौधु राम का पुत्र रवि कुमार और रविंद्र नाम का पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है।


दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता लगा कि ये लोग भोले-भाले लोगों को पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर मोटी रकम ठग लेता था और उसके बाद दूसरे ग्राहक की तलाश करता था, इसी कड़ी में ठगी के नियत से नूरसराय थाना क्षेत्र में आया हुआ था जैसे ही पुलिस की इसकी भनक लगी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।