ब्रेकिंग
PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर नित्यानंद राय ने खड़गे और राहुल पर बोला हमला, कहा..इनको बिहार की जनता जवाब देगी✦पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी का हमला, खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग✦वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में 4 चक्का गाड़ी मांगने का आरोप; पति फरार✦लव मैरिज के 4 महीने बाद पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती, ससुरालवाले ताला बंद कर फरार✦हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये✦PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर नित्यानंद राय ने खड़गे और राहुल पर बोला हमला, कहा..इनको बिहार की जनता जवाब देगी✦पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी का हमला, खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग✦वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में 4 चक्का गाड़ी मांगने का आरोप; पति फरार✦लव मैरिज के 4 महीने बाद पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती, ससुरालवाले ताला बंद कर फरार✦हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये

नालंदा में ब्राउन शुगर को लेकर गोलीबारी, इलाके में मची अफरा-तफरी

NALANDA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी पिछले सात साल से लागू है। अब लोग शराब की जगह ब्राउन शुगर, स्मैक, गांजा जैसे नशीले पदार्थ का सेवन करने लगे हैं। शराब से ज्यादा इसकी बिक्री हो

नालंदा में ब्राउन शुगर को लेकर गोलीबारी, इलाके में मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी पिछले सात साल से लागू है। अब लोग शराब की जगह ब्राउन शुगर, स्मैक, गांजा जैसे नशीले पदार्थ का सेवन करने लगे हैं। शराब से ज्यादा इसकी बिक्री हो रही है। नालंदा में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री को लेकर गोलीबारी की गयी। सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर में इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी बदमाश फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने बताया कि छप्पर कुआं के पास ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री को लेकर विवाद हुआ था और इस दौरान पांच राउंड फायरिंग की गई थी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बता दें कि बिहारशरीफ में बीते दिनों ब्राउन शुगर को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। ब्राउन शुगर को लेकर आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है और पुलिस हाथ पर हाथ धड़े बैठी है। इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री जारी है।  

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट..


टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता